फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The country is on the path of progress: Anupriya

Bhadohi News: तरक्की की राह पर है देशः अनुप्रिया

Fri, 16 May 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The country is on the path of progress: Anupriya
भदोही। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बृहस्पतिवार को इंदिरा मिल चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में मड़ियाहूं विधायक डाॅ. आरके पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है। वे पार्टी जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल के परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने आई थीं। कहा कि हम आर्थिक मोर्चे पर विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। कहा कि देश और प्रदेश की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार हैं। आपके मान सम्मान के लिए पार्टी हमेशा आपके साथ है। इस दौरान सुनील पटेल, लालबहादुर, माता बदल तिवारी, अजय पटेल, रवींद्र मौर्य, सुनील यादव, कन्हैया पटेल, दीपक गौड़, गणेश दूबे, उदयराज पटेल, आशीष पटेल, इंद्रकुमार पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed