फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The complainant returned disappointed from the Sampoorna Samadhan Diwas for the tenth time.

Bhadohi News: दसवीं बार संपूर्ण समाधान दिवस से मायूस होकर लौटा फरियादी

Sun, 08 Feb 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The complainant returned disappointed from the Sampoorna Samadhan Diwas for the tenth time.
ज्ञानपुर तहसील में लोगों समस्या सुनते अ​धिकारी। संवाद
भदोही नगर के रजपुरा निवासी श्यामधर यादव शनिवार को एक साल में 10वीं बार भदोही तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। इस बार उन्हें निराशा मिली। उनका मामला लंबित रह गया।
विज्ञापन

रजपुरा कॉलोनी में श्यामधर के घर के आसपास पानी भर गया है। वे एक साल से घर के पास भरे पानी की निकासी के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या हल नहीं हुई। इसके अलावा में कई ऐसे फरियादी हैं जो 12 से 24 माह से संपूर्ण समाधान दिवस में आते हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 109 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से मौके पर 20 मामले ही सुलझे। लंबित 89 मामलों में से 70 मामले राजस्व विभाग से जुड़े हैं। भदोही तहसील में डीएम शैलेष कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को निस्तारण करने के लिए शिकायतकर्ता से बात करें, मौके पर जाएं, स्पष्ट रूप से आख्या लिखे, कागजी खानापूर्ति न करें। डीएम ने सुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों के कुल 58 प्रार्थना पत्रों में छह का निस्तारण किया। शेष मामलों के लिए राजस्व और पुलिस टीम गठित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मो. अयूब, पल्हैयां ने कहा कि प्रशासन से आवासीय पट्टा मिला है। 40 साल से कब्जा हैं, लेकिन अब निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। एक साल से प्रार्थना पत्र दे रहा हूं।
तहसील ज्ञानपुर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह, एसडीएम भान सिंह और तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां पर कुल 20 मामले आए, जिसमें आठ का निस्तारण किया गया।

औराई में एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी ने लोगों की शिकायतें सुनी। यहां कुल 31 मामले आए जिसमें छह निस्तारित हुए। इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार,सीओ राजीव कुमार, बीडीओ दिलीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed