फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The complainant attempted self immolation by sprinkling kerosene in bhadohi

भदोही: फरियादी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का किया प्रयास, लेखपाल पर लगाया घूस मांगने का आरोप

Mon, 08 Nov 2021 05:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 08 Nov 2021 05:36 PM IST
सार

भदोही में एक व्यक्ति ने तहसील परिसर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। उसने कहा कि लेखपाल द्वारा 40 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थी जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
The complainant attempted self immolation by sprinkling kerosene in bhadohi
भदोही तहसील परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाला शिव नारायण( बाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में पिछले पांच वर्षों से न्याय के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे ग्राम मर्दनपुर के एक व्यक्ति ने तहसील परिसर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। यह देख वहां वादकारियों, अधिवक्ताओं और तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया। लोगों के बचाने पर वह माचिस की तीली नहीं जला सका।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पीड़ित को हिरासत मे लेकर कोतवाली आई। मामला दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। पीड़ित शिव नारायण (40)  ने कैमरे पर बताया कि गांव के पूर्व प्रधान द्वारा उसे वर्षों से तरह तरह से प्रताड़ित करने तथा न्याय मांगने पर हल्का लेखपाल द्वारा 40 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग से तंग आकर उसे यह कदम उठाया।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके घर से दो किमी दूरी पर उसका खेत है। जिस पर पूर्व प्रधान द्वारा कुछ लोगों को बसा दिया गया। इसके अलावा उसके खेत में कुछ लोगों द्वारा जबरन पानी बहाया जा रहा है। इस मामले को लेकर वह पांच वर्ष से परेशान है तथा तहसील समेत प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा लगाकर थक चुका है। आज सुबह 11 बजे वह तहसील पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय सभागार के अंदर डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार फरियादियों को सुन रहे थे। इसी बीच उसने बोतल में लिए मिट्टी का तेल अपने उपर पलट लिया और माचिस की तीली जलाकर खुद को आग लगाने ही वाला था कि वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उसे रोक कर पुलिस को सूचना दे दी। वहां पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर डीएम-एसपी के समक्ष पेश किया। जहां से उसे कोतवाली पुलिस को सुपुर्दगी मे दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed