{"_id":"582a1bbc4f1c1b58368fe73a","slug":"the-children-remember-jawaharlal-nehru","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने चाचा नेहरू को किया याद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने चाचा नेहरू को किया याद
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रथम प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा जवाहर लाल नेहरू की जयंती रविवार को हर्षोल्लास पूवक मनाई गई। स्कूलों में गोष्ठी, बाल मेला और केक काटकर प्रिय चाचा को याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक आकर्षक प्रस्तुति भेंट कर लोगों की तालियां बटोरी।
पूव माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर परिसर में गोष्ठी आयोजित कर पूर्व पीएम को याद किया गया। शिक्षकों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। शिक्षकों ने बच्चों को टाफी का वितरण किया। शिक्षक अखिलेश कुमार ने बच्चों से कहा कि किसी से डरो मत और किसी से घृणा करो मत। इसमौके पर केके मौर्य, चंद्रभान, मूलचंद्र गुप्ता, अरविंद यादव, आरएन पाल, नंदलाल गुप्ता, रंजना आदि मौजूद रहे। इसी तरह लखनों स्थित मनोज चाणक्य फ्रंटल स्कूल में केक काटकर चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। प्रबंधक मनोज शुक्ल की देखरेख में बच्चों ने केक काटकर चाचा नेहरू को याद किया। जेडी ग्रेटर पब्लिक स्कूल पाली में गोष्ठी आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू को याद किया गया।
जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के जे डी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बालमेले का आयोजन किया। उद्घाटन प्रबंधक राजबली मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब सराहनी बटोरी। बाल मेले में बच्चों ने चाट फुल्की आदि के स्टाल पर व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बच्चों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी रही। इसमें स्वच्छ भारत, परिवार नियोजन आदि मॉडलों का बिज्ञान शिक्षक कपिलमुनि, सर्वेश पांडेय, एच ऐन सिंह ने अवलोकन किया। आंचल दूबे, हिमांशु सिंह,अमन मौर्या के मॉडल को सराहा गया। इस मौके पर अजय मिश्र , प्रेमलता मिश्रा, दीपक मिश्रा, आनंद पांडेय, कपिल आदि मौजूद रहे।