{"_id":"69add54ad18c31cff30d490d","slug":"the-chief-minister-honored-the-teachers-and-students-of-the-district-in-lucknow-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-139964-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लखनऊ में जिले की शिक्षिकाओं और छात्राओं को सीएम ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लखनऊ में जिले की शिक्षिकाओं और छात्राओं को सीएम ने किया सम्मान
विज्ञापन
जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण भी देखा गया। लखनऊ में जिले की पांच शिक्षिकाओं और पांच छात्राओं का सीएम ने सम्मान किया।
औराई ब्लाॅक में संपूर्णता अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करके उनका हौसाला बढ़ाया गया। इसमें महिला बाल विकास विभाग, आजीविका मिशन, प्रोबेशन विभाग, शिक्षा विभाग और ग्राम्य विकास विभाग के कर्मियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने कहा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आशा, आंगनबाड़ी के साथ महिला मेठ, रोजगार सेवक, स्वास्थ्य सखी, आजीविका सखी और विद्युत सखियों ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाया है। जिससे योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। बताया आजीविका मिशन के 15 लाभार्थियों, बाल विकास पुष्टाहार विभाग के 11, प्रोबेशन विभाग के 15 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
इनसेट:
लखनऊ में इनका हुआ सम्मान
विश्व महिला दिवस के मौके पर जिले की चार शिक्षिकाओं को लखनऊ में सीएम ने सम्मानित किया। इसमें केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका पूजा यादव, मास्टर ट्रेनर उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज की डॉ. माया त्रिपाठी, जिला नोडल मीना मंच, कंपोजिट विद्यालय खरगपुर डीघ के डॉ. जयप्रकाश सिंह, केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका गायत्री शामिल रहीं। इकसे अलावा छात्रा शगुन विश्वकर्मा कक्षा 11 केजीबिवि भदोही, नाजुक कक्षा 8, केजीबिवि डीघ, श्रेया कक्षा आठ कंपोजिट विद्यालय दुगुना डीघ, काजल कक्षा आठ प्राथमिक विद्यालय महराजगंज औराई भी सम्मानित हुई।