फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The ChessBase India team taught chess to children.

Bhadohi News: चेसबेस इंडिया की टीम ने बच्चों को सिखाए शतरंज के गुर

Fri, 29 May 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The ChessBase India team taught chess to children.
राजपुत ढ़ाबा में चेस प्र​शिक्षण में उत्साहित बच्चें। स्रोत आयोजक
क्षेत्र के राजपूत ढाबा में बृहस्पतिवार को द बिग समर चेस कैंप का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के बच्चों और स्कूल के छात्रों को निशुल्क शतरंज के गुर सिखाए गए। चेस फॉर ब्रेन पहल से आयोजित इस विशेष शिविर में बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शतरंज के गुर सिखाए गए। मुंबई से भदोही पहुंची चेसबेस इंडिया की टीम के सीनियर प्रशिक्षक प्रियंका वेद और हर्ष कुमार ने बच्चों को शतरंज की बुनियादी बारीकियों के बारे में बताया। अंतिम दिन एक ''''सिमुल'''' चेस मुकाबले का आयोजन हुआ। जिसमें प्रशिक्षक ने एक साथ कई खिलाड़ियों के खिलाफ बाजी खेली। हर्ष कुमार ने एक साथ 8 खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला खेला। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में जीत दर्ज की। इसी तरह प्रियंका वेद ने भी 8 खिलाड़ियों के साथ खेला और 6 मैचों में जीत हासिल की। अमन गुप्ता ने एक साथ 8 खिलाड़ियों के खिलाफ बाजी खेली और सभी 8 मैचों में क्लीन स्वीप कर जीत दर्ज की। स्थानीय स्तर पर श्रीजन लर्निंग हब की ओर से छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। शिविर में अमन गुप्ता, प्रभात यादव, अंकित यादव, श्लोक साहू आदि रहे। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राइजिंग स्टार ऑफ द डे के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed