Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
The carpets of Bhadohi will woo entrepreneurs from across the country in the ground breaking ceremony
{"_id":"6298ed4b6c5fab179c36b2b7","slug":"the-carpets-of-bhadohi-will-woo-entrepreneurs-from-across-the-country-in-the-ground-breaking-ceremony-bhadohi-news-vns656856088","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में देशभर के उद्यमियों को लुभाएंगे भदोही के कालीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में देशभर के उद्यमियों को लुभाएंगे भदोही के कालीन
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भदोही का कालीन स्टाल। उद्योग विभाग
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन जून को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में देशभर के बड़े औद्योगिक घरानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। वहां विभिन्न जनपदों की ओर से लगाए गए उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। देशभर के उद्यमियों के बीच भदोही का मखमली कालीन आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। इसके लिए यहां से दो उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। दोनों ने बताया कि स्टॉल लग गया है। अब बस मुख्य कार्यक्रम का इंतजार है। उधर, उद्योग विभाग ने लखनऊ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले में कराने की तैयारी बृहस्पतिवार की शाम तक पूर्ण कर ली। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के दो कालीन उद्यमी अब्दुल्ला खान और एफक्यू सिद्दीकी ने लखनऊ में पहुंचकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अपने स्टॉल लगाए हैं। उद्यमियों ने बताया कि में स्टॉल में कालीन के विभिन्न तरीके के सैंपल लाए गए हैं। उम्मीद है कि भदोही का कालीन सबसे ज्यादा आकर्षित करेगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वर्ष 2018 में लखनऊ में इन्वेस्टर समिट आयोजित की गई थी। जिसमें देश भर के औद्योगिक घरानों को आमंत्रित किया गया था। इसमें प्रदेश में पांच लाख करोड़ के निवेश की घोषणाएं हुईं थीं। एक जनपद-एक उत्पाद के तहत यहां जिले में कालीन उद्योग का चयन करके नई औद्योगिक इकाई लगाने को प्रोत्साहित किया गया था। अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद जिले के औद्योगिक विकास को पंख लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।