फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The car on which the SP's flag sat in it: Keshav Prasad Maurya

जिस गाड़ी पर सपा का झंडा उसमें बैठा गुंडा : केशव प्रसाद मौर्य

Thu, 03 Mar 2022 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
The car on which the SP's flag sat in it: Keshav Prasad Maurya
आपराधिक मानसिकता रखने वाले आप की भलाई कभी नहीं कर सकते हैं। विपक्षी दल चाहते हैं कि भारत शक्तिशाली देश न बने। ताकि वे अराजकता फैलाने में कामयाब रहें। जिस गाड़ी पर सपा का झंडा उस गाड़ी में बैठा गुंडा। इस बार फिर 10 मार्च को लक्ष्मी जी कमल के फूल पर विराजमान होंगी। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगी। ये बातें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को औराई के दसमी की बारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, नौजवान, किसान, बुद्धिजीवियों की पार्टी है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि गरीबों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू कराकर उन्हें लाभान्वित कराया गया। कोरोना काल में सरकार ने अपना खजाना खोल दिया। किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन, बिजली सहित बहुत सी सुविधाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि जनता जिसका नमक खा रही है, उसी को वोट देगी। भाजपा का विजय रथ कोई रोक नहीं सकता है। दस तारीख को लक्ष्मी जी कमल के फूल पर विराजमान होंगी। सभा में भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ भास्कर के साथ अन्य लोग मौजूद थे। उधर, ज्ञानपुर क्षेत्र के चकमंधाता स्टेडियम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गुंडों व माफिया पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया है। यहां के गुंडा व माफिया बौखला गए हैं। उन्होंने पूर्व में घोषित रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल को चुनाव बाद बनवाने का भरोसा दिया। यहां भाजपा व निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी विपुल दूबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed