फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The car entered the house , his mother's death , daughter injured

कार घर में घुसी, मां की मौत, बेटी जख्मी

Thu, 07 May 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 07 May 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ की और सड़क पर जाम लगा दिया। कार का चालक फरार हो गया, वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



वेदपुर गांव निवासी मालती देवी (45) पत्नी स्व. योगेंद्र प्रसाद गुप्ता का घर सड़क के किनारे है। प्रतिदिन की तरह वह घर के बरामदे में सोई हुई थी। बुधवार को भोर में भदोही से ज्ञानपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई।

इससे मालती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी आरती (22) गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग आरती को जिला अस्पताल लेकर गए। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने  रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 हादसे से नाराज ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए चक्काजाम भी किया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और कार को कोतवाली उठवा लाई। उधर हादसे के बाद कार चालक सहित अन्य लोग कार छोड़कर भाग गए। महिला के दो बेटे और सात बेटियां हैं।


तीन बेटियां और एक बेटे की शादी कर चुकी है। 25 मई को दूसरे बेटे की शादी पड़ी थी। पति की मौत के बाद वह परिवार की मुखिया थी। अचानक मौत से परिवार वालों पर मानो पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed