फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The bride returned the baraat for demanding dowry

दहेज की मांग करने पर दुल्हन ने लौटाई बरात

Thu, 03 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The bride returned the baraat for demanding dowry
औराई थाना क्षेत्र के बेजवां गांव में बुधवार की रात जौनपुर से आई बरात को बैरंग लौटना पड़ा। ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की राशि बढ़ा दी तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। मामला बिगड़ता देख बराती भाग खड़े हुए। दूसरे दिन तक दोनों पक्षों के बीच मान-मनौव्वल होता रहा लेकिन दुल्हन साथ जाने को लेकर तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के सहरमा निवासी शिव कुमार पासी के लड़के लवकुश की शादी औराई के बेजवां गांव निवासी अमरनाथ पासी की पुत्री सुशीला के साथ निश्चित हुई थी। दोनों पक्षों में सब कुछ ठीक चल रहा था। बुधवार को देर शाम द्वारचार भी सकुशल संपन्न हो गया। इसके पश्चात जयमाल के बाद आंगन में शादी चल रही थी। सिंदूरदान की रस्म की अदायगी हो रही थी। सिंदूर मांग में डाल दिया था कि इसी बीच सुसराल पक्ष के लोगों ने दहेज की राशि बढ़ा दी। दहेज को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। बातचीत चल ही रही थी कि मारपीट हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। रात में ही बराती भी लौट गए। दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि जब अभी दहेज को लेकर यह स्थिति है तो ससुराल जाने पर और प्रताड़ित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed