फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The boom of the gate has been bad for a month, there is jam every day.

Bhadohi News: घने कोहरे के साथ सुबह की शुरूआत

Wed, 27 Dec 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The boom of the gate has been bad for a month, there is jam every day.
ज्ञानपुर। आज मंगलवार की सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे का असर दोपहर 11 बजे तक बना रहा। इस दौरान दृश्यता केवल 20 मीटर तक रही। घने कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए। सुबह-सबेरे स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में 4 डिग्री तापमान गिरेगा। कोहरे का असर बरकरार रहेगा।
विज्ञापन


दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री के वृद्धि के साथ यह 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे ठंड से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन मंगलवार की सुबह जब लोग बिस्तर से उठे तो चारों तरफ घने कोहरे का असर दिखा। कोहरे के बाद भी ऑफिस सहित अन्य काम के लिए जाने वाले लोग अपनी दिनचर्या में लग गए। दो पहिया वाहन भी 15 से 20 किमी की स्पीड से अधिक तेज नहीं चल पाए। सड़क पर दृश्यता केवल 20 मीटर तक रही। दोपहर 11 बजे के बाद कोहरा छंटा। इसके बाद भगवान भास्कर के दर्शन हुए। लोग धूप लेने के लिए छतों पर निकले। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम के बीच बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसे मौसम में बच्चों के प्रति तो विशेष सजगता रखनी चाहिए, क्योंकि ठंड के मौसम बच्चों में सर्दी जुकाम होता है। कृषि केंद्र विभान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को दिन का तापमान 23.8, रात का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed