फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The board meeting in Khamaria Nagar Panchayat was marred by uproar, four proposals passed

Bhadohi News: नपं खमरिया में हंगामे की भेंट चढ़ी बोर्ड की बैठक, चार प्रस्ताव पास

Sun, 01 Jun 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The board meeting in Khamaria Nagar Panchayat was marred by uproar, four proposals passed
औराई। नगर पंचायत खमरिया कार्यालय सभागार में शनिवार को सुबह 11 बजे चेयरमैन हाजी महमूद आलम के अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। सभासदों के विरोध के कारण बैठक एक घंटे में ही खत्म कर दी गई। इससे राज्य वित्त से मात्र चार प्रस्ताव पारित हुए। जिसमें तीन वार्डो में इंटरलाकिंग और नाली निर्माण, भोगांव घाट पर आरो मशीन शामिल रहा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे बोर्ड की बैठक शुरू हुई। इस दौरान ईश्वर चंद्र के घर से लेकर मुन्ना के खेत तक नाली, इंटरलॉकिंग, वार्ड-11 में राम मूरत के घर से सुतहल तक इंटरलॉकिंग एवं नाली, वार्ड-14 में कलाम अंसारी से मोहम्मद अहिद के घर तक इंटरलॉकिंग एवं नाली का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। इसके अलावा भोगांव घाट पर आरो मशीन लगवाने का भी प्रस्ताव पास हुआ। उसके बाद कुछ सभासदों ने पूर्व में स्वीकृत कार्य की नकल मांगने लगे। इसे देने में अध्यक्ष और ईओ ने असमर्थता जताई तो वह नाराज हो गए। सभासदों के विरोध के कारण एक घंटे में ही बैठक रोक दी गई। कहा कि सभी कार्य एवं प्रस्ताव सभासदों के सर्व सम्मति से होना चाहिए। बिना सभासद के गए प्रस्ताव एवं कार्य का विरोध किया जाएगा। ठेकेदार वार्ड में काम लगाने से पूर्व सभासद को भी अवगत कराएं। इस मौके पर ईओ जितेंद्र कुमार, सभासद संजय मौर्य, इश्तियाक अहमद, मैनुद्दीन अंसारी, शरद कुमार, कुसुम देवी, चिंता देवी, मजहर, सुभाष चंद्र, उदयभान मौर्य, कृष्णकांत, कमल कुमार, निशा मौर्य, अब्दुल इस्लाम, विजय कुमार, तरन्नुम बेगम, श्याम बहादुर पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed