फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The BJP has misled and deceived the public; they will get an answer in the elections.

Bhadohi News: भाजपा ने जनता को गुमराह कर ठगा, चुनाव में मिलेगा जवाब

Tue, 20 Oct 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The BJP has misled and deceived the public; they will get an answer in the elections.
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नरेश उत्तम पटेल का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत संगठन - फोटो : Archive
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह कर ठगा है। आगामी चुनाव में इसका जवाब भाजपा को मिल जाएगा। पीडीए की एकता से डबल इंजन की सरकार बौखला गई है। वह सोमवार को कंसापुर के जिला कार्यालय पर एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ता संवाद में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आना होगा। यह चुनाव बैलेट से होता है। जिसको शिक्षक एवं स्नातक चुनते हैं। किसान, नौजवान, शिक्षक, गरीब और मजदूर सभी को दुख दिया है। जनता भाजपा की बेईमानी और झूठ को समझ गई है। अब किसी तरह की मिलीभगत से चुनाव नहीं जीत सकती है। भाजपा 10 तरह की चुनावी चालें चलती है। मतदाता सूची में अपने नकली वोट जुड़वाती है। विरोधी दलों के असली वोट कटवाती है। भाजपा कानून और संविधान नहीं मानती है। चुनाव जीतने के लिए बेईमानी करती है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को लेकर जनता पीडीए एकजुट है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान सांसद और एमएलसी आशुतोष सिन्हा का सपा विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, सपानेता रूद्रपति दूबे, अंजनी सरोज, हसनैन अंसारी आदि ने स्वागत किया। संचालन ह्दय नारायण प्रजापति ने किया। इस मौके पर रामकिशोर बिंद, मधुबाला पासी, शोभनाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed