फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The beautification of the pond in the balance even after spending 70 lakhs

70 लाख खर्च के बाद भी अधर में तालाब का सुंदरीकरण

Thu, 11 Mar 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
The beautification of the pond in the balance even after spending 70 lakhs
मर्यादपट्टी में गाजी मियां रौजा स्थित तालाब जो इन दिनो सूख चुका है - फोटो : BHADOHI
भदोही। लाखों खर्च के बाद भी गाजी मियां रौजा स्थित तालाब का सुंदरीकरण का काम पूरा नहीं हो सका। लोगों में एक आस थी कि तालाब का सुंदरीकरण हो जाने पर सुबह चहलकदमी करने के लिए एक स्थान मिल जाएगा। लेकिन नगर वासियों का यह सपना फिलहाल अधूरा ही रह गया है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि भूतपूर्व पालिकाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी के कार्यकाल में मिनी सदन में मर्यादपट्टी रौजा स्थित तालाब के सुंदरीकरण का प्रस्ताव बना था। पालिका ने उस पर काम भी शुरू करा दिया। नए सिरे से तालाब की खोदाई कराई गई। पानी भरने के लिए पंप लगाया गया। किनारे-किनारे सुंदरीकरण कराया गया। कुल मिलाकर जब 75 फीसदी तक काम हो गया और लगभग 70 लाख रुपये खर्च हो गए तो तालाब की जमीन विवादों में फंस गई और काम रोक देना पड़ा और फिर आज तक काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

कई बार विवाद के पटाक्षेप के लिए बैठकें भी हुईं लेकिन बात नहीं बनी। बताया जा रहा है कि अब मामला न्यायालय में विचाराधीन है और स्थगन आदेश हैं। लगभग तीन वर्ष से तालाब को ऐसे ही छोड़ दिए जाने से तालाब न केवल सूख गया है बल्कि रखरखाव के अभाव में तालाब अपनी सुंदरता खोता जा रहा है। चारों ओर झाड़ियों का कब्जा हो चुका है तथा लोग वहां जाना भी पसंद नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब के निर्माण के दौरान ही मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। जहां से स्थगन आदेश होने से पालिका ने अपना हाथ खींच लिया है। भविष्य में कोई बात बनती है तो निश्चित रूप से सुंदरीकरण का काम पूरा कराया जाएगा। जी.लाल, ईओ, नगर पालिका परिषद भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed