Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The argument of not accepting brother as legal guardian was rejected, claim will have to be made

Bhadohi News: भाई को वैधानिक गार्जियन न मानने की दलील खारिज, देना होगा क्लेम

Tue, 13 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The argument of not accepting brother as legal guardian was rejected, claim will have to be made
ज्ञानपुर। मृतक के भाई को वैधानिक गार्जियन न मानने की दलील खारिज कर जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को दो माह के अंदर पीड़ित को क्लेम देने का आदेश दिया है। आयोग ने बीमा कंपनी आईसीआईसीआई, लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी को निर्देशित किया कि उपभोक्ता का वाहन रिपेयरिंग का 88,360 रुपये छह फीसदी वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान करें। चेताया कि दो माह में भुगतान न करने पर क्लेम को नौ फीसदी वार्षिक ब्याज से देना होगा। उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि औराई कोतवाली के परषोत्तमपुर निवासी सत्य प्रकाश यादव के भाई विकास चन्द्र यादव ने पिकअप खरीदी थी। इसका उन्होंने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, लखनऊ से बीमा भी कराया था। उन्होंने बीमा कंपनी को 21,019 रुपये प्रीमियम अदा किया था। बताया कि 23 मार्च, 2023 को विकास दोपहर डेढ़ बजे के करीब औराई से वाराणसी जा रहे थे। इस बीच राजातालाब फ्लाईओवर पर इनके वाहन का एक्सल टूट गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में घायल विकास की मौत हो गई थी। वहीं, वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन मरम्मत के लिए 90 हजार रुपये संभावित था। इसके बाद उपभोक्ता ने बीमा क्लेम दाखिल किया। बीमा कंपनी ने यह कहकर खारिज कर दिया कि सत्यप्रकाश, मृतक विकास के वैधानिक गार्जियन नहीं है। इस पर सुनवाई करते हुए उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन संजय कुमार डे, दीप्ति श्रीवास्तव व विजय बहादुर सिंह ने बीमा कंपनी के दलील को खारिज करते हुए दो माह के भीतर वाहन की मरम्मत में खर्च हुए 88,360 रुपये निर्णय की तिथि तक छह फीसदी ब्याज के साथ देने का आदेश दिया है। चेताया कि दो माह में भुगतान न करने की दशा में बीमा क्लेम की धनराशि नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed