फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The angry teacher said, the murderers should be arrested soon

Bhadohi News: आक्रोशित शिक्षक बोले, जल्द हो हत्यारों को गिरफ्तारी

Wed, 23 Oct 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
The angry teacher said, the murderers should be arrested soon
ज्ञानपुर। इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह की हत्या के बाद शिक्षक संगठन मुखर हैं। सोमवार को जहां कई संगठनों ने पत्रक सौंपकर नाराजगी जतायी। वहीं मंगलवार को भी माध्यमिक शिक्षक संघ भदोही (पांडेय गुट) और प्रधानाचार्य परिषद भदोही की एक संयुक्त गूगल मीट बुलाई गई। जिसमें प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या पर आक्रोश जताते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिजनों को न्यूनतम एक करोड़ की आर्थिक सहायता, परिवार के किसी एक सदस्य को क्लास-2 की नौकरी के साथ जनपद के सभी प्रधानाचार्य व शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चत करने की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी ने कहा कि इन मांगों पर विचार नहीं हुआ तो शिक्षक आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य परिषद जिलाध्यक्ष डॉ. अजय पांडेय, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष तिवारी, आलोक पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed