फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The ancestors were paid for tomorrow, there was a lot of dirt on the ghats

पितरों का तर्पण कल, घाटों पर गंदगी का अंबार

Tue, 15 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The ancestors were paid for tomorrow, there was a lot of dirt on the ghats
ज्ञानपुर। पितृ विसर्जन बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा घाटों पर लोग पहुंचकर पितरों का पिंडदान और तर्पण करते हैं। लेकिन, अब तक घाटों पर कोई तैयारी नहीं की गई है। वहां हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है। इससे माना जा रहा है कि पितृ विसर्जन के दौरान घाटों पर पहुंचने वाले लोगों को समस्याओं के बीच श्राद्ध करना होगा। पितरों के श्राद्धकर्म में गंगा घाटों पर व्याप्त गंदगी मुसीबत बढ़ाएगी। तर्पण करने वालों के लिए समस्याओं से जूझना पड़ेगा। नगर पालिका से लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई। भदोही जिले में रामपुर घाट, बिहरोजपुर, सीतामढ़ी, भोगांव समेत दर्जन भर ऐसे गंगा घाट हैं, जहां धार्मिक पर्वों से लेकर पितृपक्ष में लोग अपने पितरों का तर्पण करते हैं। बारिश के सीजन में गंगा का जलस्तर बढ़ने से काफी ऊपर तक पानी आ गया था, लेकिन अब वह नीचे चला गया है। इससे घाटों पर बहकर आई गंदगी जगह-जगह जमा हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई को लेकर कारगल पहल नहीं की गई है। ऐसे में पिंडदान और विसर्जन तिथि पर लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हिंदू पुराणों में उल्लेख है कि जो व्यक्ति अपने पितरों का श्रद्धा भाव से श्राद्ध या तर्पण करता है, उसे पितृ अपनी संतानों के प्रति कल्याण की कामना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed