फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thar driver collides with bike and car, three injured

Bhadohi News: थार चालक ने बाइक और कार में मारी टक्कर, तीन घायल

Mon, 09 Jun 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Thar driver collides with bike and car, three injured
भदोही। भरत टाकीज के पास शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार थार जीप ने कार और दो बाइकों को टक्कर मार दी। पीड़ितों ने जब सवार को रोकने का प्रयास किया, तो वह कार और बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार जीप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक बड़े कालीन निर्यातक का बेटा है।
विज्ञापन

भरत टॉकीज के पास शनिवार की देर रात करीब साढ़े सात बजे स्टेशन रोड की ओर से आ रही काले रंग की थार जीप बेकाबू हो गई और सामने खड़ी एक सफेद रंग की कार को टक्कर मार दी। वहीं, दो बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए। इससे प्रजापतिपुर निवासी राजकुमार गौतम, मर्यादपट्टी निवासी मन्ना सरोज और जौनपुर के पचवल निवासी शुभम दूबे घायल हो गए। हादसे के बाद थार सवार और कार सवारों के बीच बहस शुरू हुई जो मारपीट में बदल गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इस बीच थार जीप चालक मौका देख वाहन सहित भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायल राजकुमार ने थाने में तहरीर दी है, इसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और थार जीप की लोकेशन ट्रेस की। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद थार जीप की पहचान कर कब्जे में ले लिया गया है। चालक को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed