फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ten hours of electricity cuts

दस घंटे गुल रही बिजली

Tue, 09 Aug 2016 01:57 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Tue, 09 Aug 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ten hours of electricity cuts
बिजली - फोटो : amar ujala
जिले में बिजली किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार की सारी रात ज्ञानपुर नगर और आसपास के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। रात 8.30 बजे गुल हुई बिजली सुबह छह बजे आई। साढ़े 10 घंटे लगातार बिजली गायब रहने के चलते लोग बेहाल हो गए। एक ओर उमस तो दूसरी ओर मच्छरों ने लोगों को सोने नहीं दिया। विभिन्न कॉलोनियों में घरों की छत पर लोग देर रात तक बिजली के इंतजार में समय काटते रहे।  
विज्ञापन


शटडाउन और ब्रेकडाउन में उलझी जिले की बिजली की दुर्दशा से जनता त्रस्त है। दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक और फिर रात दो बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति का रोस्टर जहां जिला मुख्यालय पर बेमतलब हो गया है, वहीं गांवों में भी में बिजली की बुरी गत हो रही है। दिनभर की आवाजाही के बाद रविवार की रात ठीक साढ़े आठ बजे नगर की बिजली गुल हुई तो फिर पूरी रात नहीं आई। लंबी कटौती के चलते लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। हालत यह हुई कि पूरी रात आंखों में ही गुजर गई। इस दौरान लोग उमस और गर्मी से बेेहाल रहे।
विज्ञापन


लिहाजा ज्ञानपुर नगर के अलावा भिदिउरा, चकटोडर, जोरई, सरपतहां, लखनो, गिरधरपुर समेत लगभग डेढ़ सौ गांवों में पूरी रात बिजली नहीं रही। विभागीय अधिकारी इसके पीछे फॉल्ट को वजह बता रहे हैं, लेकिन पूरी रात फॉल्ट की मरम्मत न हो पाना लोगों के लिए भारी पड़ता रहा। लोगों का कहना था कि नीद पूरी न होने के कारण काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed