फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temporary pump house will be built to remove rain water from Madho Singh Service Lane.

Bhadohi News: माधोसिंह सर्विसलेन से बारिश का पानी निकालने के लिए बनेगा अस्थाई पंपहाउस

Fri, 12 Jul 2024 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Temporary pump house will be built to remove rain water from Madho Singh Service Lane.
ज्ञानपुर। अब माधोसिंह सर्विसलेन पर जलजमाव से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। जलभराव की समस्या के निदान के लिए हाईवे प्राधिकरण यहां भी पंप हाउस का निर्माण कराने जा रहा है। हालांकि यह पंप हाउस अस्थायी होगा। पंप हाउस के माध्यम से सर्विसलेन के पानी को नहरों की नालियों के माध्यम से बहा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही जिले के 43 किमी दायरे में चार से पांच ऐसी जगहें जहां आधे से एक घंटे की बारिश में ही हाईवे का नाला ओवरफ्लो हो जाता है। नाला ओवरफ्लो होने के कारण सर्विसलेन तो पानी में डूब ही जाता है, दूसरी तरफ नाले का पानी हाईवे पर चला जाता है। जिससे काफी परेशानी होती है। गिराई सर्विसलेन के पास यह समस्या सालों से बनी थी। बीते साल इसको लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया। जिसके बाद हाईवे प्राधिकरण ने यहां स्थायी पंप हाउस का निर्माण कराकर इस समस्या का समाधान कराया। हालांकि इसके बाद भी औराई, माधोसिंह, जंगीगंज के इलाकों में अभी भी यह समस्या बनी है। औराई और जंगीगंज में बारिश होन के कुछ घंटों में ही पानी निकल जाता है, लेकिन माधोसिंह में बारिश के तीन से चार दिनों बाद तक सर्विसलेन पर पानी जमा रहता है। बीते दिनों एसडीएम बरखा सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया था। माधोसिंह में इस समस्या के समाधान को लेकर हाईवे प्राधिकरण अब यहां भी पंप हाउस बनवाने जा रहा है। हालांकि यह पंप हाउस अस्थायी होगा। पंप हाउस के माध्यम से हाईवे के नाली के पानी को नहर के माध्यम से निकाला जाएगा। हाईवे प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था के सीनियर इंजीनियर विपुल चौहान ने बताया कि माधोसिंह में नाली के पानी को निकालने के लिए अस्थायी पंप हाउस बनाया जाएगा। चूंकि यहां हमेशा जलभराव की समस्या नहीं रहती है। इसलिए बारिश के सीजन तक पंप हाउस के माध्यम से नाली का पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed