{"_id":"57fa9e174f1c1bc16028e6a5","slug":"temples-and-devotees-descended-pandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों और पंडालों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों और पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
आजाद नगर नईबाजार में जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा अर्चना की गई। मंदिर से लेकर पंडाल श्रद्धालु से पट गए हैं। घर-घर पूजा-अर्चना की देवीभक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के आवागमन का सिलसिला चलता रहा।
देवी आराधना के पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र में रविवार को जगत जननी जगदंबा के महागौरी स्वरूप की उपासना की गई। दर्शन-पूजन के लिए हरिहरनाथ मंदिर में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा। हवन-पूजन के कार्यक्रमों से नगर और आसपास के इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई है।
घोपइला देवी मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर में चार बजे से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी तरह शीतला माता मंदिर पर भी महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पंडालों का पट खुलने से सुबह-शाम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आकर्षक सजावट देखकर लोग निहाल हो जा रहे हैं।