फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperatures dropped by two degrees, scorching sunshine bothered people

Bhadohi News: दो डिग्री गिरा पारा, तीखी धूप ने किया परेशान

Tue, 29 Apr 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped by two degrees, scorching sunshine bothered people
ज्ञानपुर। जिले में एक बार फिर से मौसम का रुख बदला है। सोमवार को सुबह से ही तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। पूरवा हवा का वेग होने के कारण अधिकतम पारा में दो डिग्री की कमी आई है। तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन तीखी धूप होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं मौसम ने अनुमान व्यक्त किया है कि 29 व 30 अप्रैल को आंधी संग बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में किसान सतर्क रहे।
विज्ञापन

जनपद के मौसम में बदलावा का क्रम जारी है।तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। रविवार की सुबह बूंदाबांदी होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। जिसका असर सोमवार को भी रहा। हवा में नमी होने के कारण गर्मी से राहत मिली। पूरवा हवा के चलने से इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की कमी आई। दोपहर के समय गर्म हवाएं जरूर चली, लेकिन उसका कुछ खास असर नहीं देखा गया। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरु हो गई। ठंडी हवा चलने लगी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि 29, 30 अप्रैल को आंधी संग बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed