फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperatures cross 39 degrees, streets deserted due to scorching sun

Bhadohi News: तापमान 39 डिग्री के पार, तल्ख धूप से सड़कों पर सन्नाटा

Tue, 08 Apr 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Temperatures cross 39 degrees, streets deserted due to scorching sun
ज्ञानपुर। जिले में धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने लगी है। सोमवार को तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। तल्ख धूप होने के कारण विभिन्न सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। धूप की तपिश और बेतहाशा गर्मी के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। एक से दो दिन में तीन डिग्री तापमान बढ़ने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में तल्ख धूप के कारण दोपहर के समय कम लोग ही घर से बाहर निकले। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक एक्का दुक्का राहगीर नजर आए। जरूरी काम होने पर सिर पर गमछा रखकर लोग घर से बाहर निकले। मार्च के अंतिम सप्ताह में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ था, लेकिन अप्रैल शुरू होते ही मौसम में बदलाव हुआ। बीच में बूंदाबांदी होने से किसान चिंतित हुए थे, लेकिन अब मौसम साफ है। 10 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवाओं से बदन झुलस रहा है। मौसस विभाग ने एडवाइजरी जारी करके दोपहर 11 से तीन बजे तक घर से बाहर न निकले की नसीहत दी है। तल्ख धूप में बिना हेलमेट के सफर करने वाले बाइक सवारों को परेशानियां उठानी पड़ीं। तापमान वृद्धि होने के कारण हीटवेव की आशंका बढ़ने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं रात का तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक से दो दिन में तीन डिग्री तापमान बढ़ने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed