{"_id":"660c48701d002334ab0338c6","slug":"temperature-rises-by-nine-degrees-in-a-week-tuesday-is-the-hottest-in-the-season-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-110608-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक सप्ताह से नौ डिग्री चढ़ा तापमान, सीजन में सबसे गर्म मंगलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक सप्ताह से नौ डिग्री चढ़ा तापमान, सीजन में सबसे गर्म मंगलवार
विज्ञापन
ज्ञानुपर। गर्मी का तेवर अभी से ही जनपदवासियों को दिखने लगा है। जबकि अभी पूरा अप्रैल, मई व जून बाकि है। पिछले एक सप्ताह से निरंतर अधिकतम तापमान का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे रिकार्ड तापमान रहा है। सुबह दस बजे के बाद तीखी धूप लोगों के बदन में चुभने लग रही है। तेज हवाएं लू के थपेड़ों का अहसास करा रही हैं।
जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। रोजाना अधिकतम पारा चढ़ रहा है। मंगलवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूतनत तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया। दोपहर में 22 किमी के रफ्तार से पछुआ हवा चल रहा है। लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल है। धूप का सितम देखकर दोपहर में बिना हेल्मेट या गमझा के सफर करने वाले राहगीरों को दिन में तारे दिखने लगे हैं। लू चलने के कारण दोपहर में जिले के विभिन्न मार्गों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम में सेहत को लेकर सतर्कता बेहद जरुरी है। चिकित्सक अभी से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जरुरी काम होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकले। बाहर निकल रहे हैं तो गमछा, चश्मा का उपयोग जरुर करें। मंगलवार को जिला चिकित्सालय में 817 मरीजों की ओपीडी रही।
इनसेट:
धूप से आने के बाद तत्काल न पीएं पानी:
जिला चिकित्सालय के फिजिशयन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि गर्मी के दिनों में सेहत को लेकर सजगता बेहद जरुरी है। खासकर के गेंहू की कटाई का सीजन चल रहा है। किसानों को विशेष रुप से सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। गेंहू की कटाई सुबह दस बजे तक करें, खेत से घर पर आने के बाद तत्काल पानी न का सेवन न करें। पहले अच्छे से मुंह, हाथ और पैर को धूले शरीर ठंहा होने पर पानी का सेवन करें, नहीं तो उल्टी, दस्त सहित डायरियां बीमारी होने का डर रहता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इनसेट:
पिछले एक सप्ताह का तापमान:
दिन - अधिकतम - न्यूनतम
मंगलवार - 36 - 19.5
सोमवार - 32 - 17
रविवार - 34.6 - 16
शनिवार - 30.2 - 15.8
शुक्रवार- 27 - 18
बृहस्पतिवार - 29.4 - 17.7
बुधवार - 27.3 - 16.6