फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature reached 40, people upset due to heat

40 पार पहुंचा तापमान, लू से लोग परेशान

Fri, 01 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 40, people upset due to heat
बृहस्पतिवार मार्च माह का सबसे गर्म दिन रहा। मार्च माह ने जाते - जाते लोगों को गर्मी का भरपूर एहसास करा दिया। बृहस्पतिवार को तेज धूप के आगे हर कोई विवश था, सड़क पर चल पाना मुश्किल हो गया, क्योंकि पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। जरूरी कामकाज होने की वजह से तपती धूप में लोग घरों से बाहर निकले। चिकित्सालयों में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन

आम दिनों में चिकित्सालय में 500 से 600 मरीज आते थे। चिकित्सालय में मार्च के अंतिम सप्ताह में मरीजों की संख्या में करीब सात से आठ सौ हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या का मुख्य कारण मौसम में बदलाव माना जा रहा है। मौसम विभाग अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है। एक अप्रैल को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की भी आशंका जताई गई है। चिकित्सकों ने लोगों को तेज धूप में दोपहर में 12 बजे से अपराह्न तीन बजे के मध्य जरूरी काम से ही बाहर निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहा है कि गर्मी अधिक पड़ने से हीट स्ट्रोक का खतरा और बढ़ जाता है। उधर, जिले में धूप तेज होने के साथ ही गर्मी बढ़ने से शीतल पेय पदार्थों की मांग गढ़ गई है। ज्ञानपुर शहर में सुबह से शाम तक जगह-जगह तमाम तरह के शीतल पेय पदार्थ मिल रहे हैं। वहीं घरों में जिनके यहां फ्रीज है, वे फ्रीज का पानी पी रहे हैं और जिनके यहां नहीं है, उन लोगों ने देशी घड़े में पानी रखना शुरू कर दिया है। हर कोई कहीं से आने पर ठंडा पानी ही पीना चाहता है। बाजार में जगह-जगह देशी घड़े की बिक्री भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed