फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature has been above 40 degrees for three days, no relief from humidity

Bhadohi News: तीन दिन से तापमान 40 डिग्री के पार, उमस से नहीं मिल रही राहत

Mon, 02 Jun 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Temperature has been above 40 degrees for three days, no relief from humidity
ज्ञानपुर। प्री-मॉनसून के दस्तक देने के बाद भी जिले में तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार बना है। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप ने परेशान किया। बादलों की आवाजाही के कारण उमस से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

शीतल पेय पदार्थ की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। कालीन नगरी में मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। मई के शुरूआत में गर्मी पड़ी, लेकिन उसके बाद बूंदाबांदी, बारिश और बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह हल्के बादलों के बीच दिन की शुरूआत हुई। सुबह नौ बजते-बजते सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। बिना गमछा, रुमाल के सफर करने वाले बाइक सवारों को दिक्कतें हुई। शाम छह बजे करीब दोबारा बादलों की आवाजाही लगी रही। बृहस्पतिवार शाम को प्री मॉनसून बारिश की इंट्री हुई, शुक्रवार से ही तापमान 40 डिग्री के पार बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। 13 किमी के रफ्तार से पूर्वा हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed