फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature drops by 4 degrees following 15 mm of rainfall over 16 hours; harvested paddy in the fields gets soaked.

Bhadohi News: 16 घंटे में 15 मिमी बारिश से 4 डिग्री गिरा तापमान, खेतों में रखा धान भीगा

Fri, 30 Oct 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops by 4 degrees following 15 mm of rainfall over 16 hours; harvested paddy in the fields gets soaked.
बरसात से छतरी लगाकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : ARchive
ज्ञानपुर। अर्नब चक्रवात का असर जिले दो दिनों से लगातार देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को 16 घंटे तक लगातार हुई बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ग्रामीण अंचल की सड़कें कीचड़ में सन गई। तेज हवा संग बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी। हवा के कारण पक कर तैयार धान की फसल खेत में गिर गई और कट कर रखी फसलें भीग गईं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं हवा की रफ्तार हवा 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बारिश से अधिकतम तापमान 31 से लुढ़क कर 27 डिग्री पहुंच गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गिरी हुई फसल 20 से 50 फीसदी तक नुकसान होगा।
विज्ञापन

इसके पहले अक्तूबर 2025 में मोथा तूफान आने के कारण किसानों की धान की फसल चौपट हो गई थी। इस बार अर्नब चक्रवात ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को चक्रवात सक्रिय हुआ था। बुधवार से ही जिले में इसका असर दिखने को मिला है। दिनभर आसमान में बादलों का जमघट रहा। वहीं आधी रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश बृहस्पतिवार को पूरे दिन होती रही। इसके चलते जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। गांव की पगडंडी मार्ग कीचड़ में सन गई है। आवागमन के दौरान दिक्कतें हुईं। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में चार डिग्री लुढ़क कर 31 से 27 डिग्री पहुंच गया। अचानक हुई इस बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीरा पट्टी, भदोही, भिदिऊरा, ज्ञानपुर, पाली, कुरमैचा, नवधन, चौरी आदि स्थानों पर धान की फसल गिरी है।
विज्ञापन


50 फीसदी धान की फसल नुकसान

कृषि केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि 35 से 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हुई है। बारिश के कारण जो फसलें गिरी है, वह करीब 50 फीसदी नुकसान हुआ है। क्योंकि वह फसल पक कर तैयार है, मौसम साफ होने पर भी अब वह फसल उठ नहीं सकती है। मड़ाई के बाद उसके चावल में कालापन आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की प्रतिक्रिया

डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती किया हूं, लेकिन बेमौसम बारिश होने से आधे से ज्यादा फसल गिर गई है। यही साल भर की कमाई होती है। - रमाशंकर बिंद, कुरमैचा।

दो हेक्टेयर में धान की खेती किया हूं, फसल पक चुकी थी। कटाई करने की तैयारी चल रही थी। मौसम खराब होने के कारण कटाई नहीं किया। बारिश होने के कारण सारी फसल नुकसान हुआ है। - अंबरीष चतुर्वेदी, ऊंज।

एक हेक्टेयर में धान की खेती किया हूं, धान की कटाई शुरू है। इसी बीच बारिश होने से फसल की नुकसान हो गई। काटी गई फसल खेत में ही छोड़ी गई। - राजेश सिंह, दरवासी।

चार हेक्टेयर में धान की खेती किया हूं, धान की फसल पक कर तैयार है, हार्वेस्टर के इंतजार में कटाई कार्य नहीं शुरू हो सका है। बारिश के कारण फसल गिरी है। एक बीघा में धान की फसल गिरी है। -- श्यामधर सिंह, औराई।

बारिश के कारण अधिक तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि 24 घंटे में एक साथ चार डिग्री तापमान लुढ़का है। तापमान 31 से 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर स्थिर रहा। शुक्रवार को अधिकतम पारा 25 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है। - अजय कुमार, प्रभारी, बेजवां।


एक नजर तापमान पर

साल 2025

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

27 अक्तूबर - 31.1 - 21.9

28 अक्तूबर - 28.6 - 21.1

29 अक्तूबर - 26.3 - 20.1

साल 2026

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

27 अक्तूबर - 31 - 19

28 अक्तूबर - 31 - 19

29 अक्तूबर - 27 - 19

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

बरसात से छतरी लगाकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

बरसात से छतरी लगाकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : ARchive

बरसात से छतरी लगाकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

बरसात से छतरी लगाकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed