फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature dropped by three degrees due to westerly wind, cold started increasing

Bhadohi News: पछुआ हवा चलने से तीन डिग्री गिरा पारा, बढ़ने लगी ठंड

Wed, 20 Nov 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by three degrees due to westerly wind, cold started increasing
जिले में हवा की दिशा में अचानक से बदलाव हुआ है। इससे ठंड में वृद्धि हुई है। नवंबर का दूसरा सप्ताह बीतने के बाद ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रात में पछुआ हवा चलने के कारण बीते एक सप्ताह में न्यूनतम अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री तक लुढ़का है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में तापमान लगातार गिर रहा है। जिसकी वजह से ठंड में वृद्धि देखी जा रही है। सोमवार रात दो बजे के करीब हल्का कोहरा भी देखने को मिला। हालांकि मंगलवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन

कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पछुआ हवा चलने के कारण रात में करीब तीन डिग्री तापमान में कमी आई है। इस कारण ठंड बढ़ी है। आगामी दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान में और कमी आने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि बदलता मौसम सेहत के दृष्टिकोण से नुकसानदेह है। मंगलवार को जिला चिकित्सालय में करीब 800 की ओपीडी रही। ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी से ग्रसित पहुंचे। जिनकी जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
ठंड में बच्चों को लेकर सतर्क रहें अभिभावक
जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों को लेकर अभिभावक की सतर्कता बढ़ जाती है। जरा सी लापरवाही बरतने पर बच्चे तत्काल बीमार पड़ जाते हैं। ठंड के मौसम में सुबह के वक्त छोटे बच्चों का कान बांध कर रखें, गर्म कपड़ा पहना कर रखें। इससे वे बीमार नहीं पड़ सकते हैं।
-------------------
तिथि- अधिकतम - न्यूनतम
19 - 28.8 - 15.6
18 - 29.1 - 15.4
17 - 29.9 - 16.4
16 - 30.7 - 16.0
15 - 30.2 - 16.5
14 - 31.1 - 17.0
13 - 32.4 - 18.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed