फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature dropped by 1.05 degrees, humidity made trouble

Bhadohi News: 1.05 डिग्री लुढ़का तापमान, उमस ने किया बेहाल

Sat, 22 Jun 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 1.05 degrees, humidity made trouble
ज्ञानपुर। जिले में शुक्रवार को एक दिन में तापमान 1.05 डिग्री लुढ़क गया। लोगों को लू के थपेड़ों से राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया है। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर में आधे घंटे तक तीखी धूप से लोग परेशान हो गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन

एक दिन में तापमान 1.05 डिग्री कम हो गया। पछुआ हवा 14 घंटे की रफ्तार से चली। सर्वेश ने कहा कि मॉनसून बिहार तक पहुंच चुका है। शनिवार को उसका असर जिले में देखने को मिलेगा। करीब डेढ़ महीने तक गर्मी और लू से परेशान लोगों को तीन दिनों से हल्की राहत मिली है। बुधवार को भोर में हल्की बारिश के बाद बादलों की आवाजाही बनी हुई है। लेकिन उसम भरी गर्मी ने लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल देखे गए, लेकिन रह-रह कर तेज धूप का असर भी बना रहा। उमस भरी गर्मी इस कदर रही कि बिजली कटते ही लोग पसीने से तर बतर हो जाते हैं।
विज्ञापन


इनसेट:

अस्पताल में मरीजों की भरमार

मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में शुक्रवार को 739 मरीजों की ओपीडी हुई जबकि 50 के करीब मरीज इमरजेंसी में भर्ती हुए। मरीजों की जांच पड़ताल कर दवाई दी गई। ज्यादातर मरीज बुखार, बीपी, शुगर, डिहाइड्रेसन, पेट दर्द, सरदर्द, गैस आदि के पहुंचे। डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया की गर्मी पड़ रही है। ऐसे में तले भूने खाद्य पदार्थ के सेवन से बचे। तरल पदार्थ का सेवन करें। दिक्कत होने पर तत्काल डॉ. को दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed