{"_id":"696e93269c569db31c01ab62","slug":"teeth-have-shrunk-due-to-the-drop-in-temperature-50-patients-are-coming-to-the-opd-every-day-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-137852-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तापमान कम होने से सिकुड़ गए दांत, ओपीडी में हर दिन आ रहे 50 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तापमान कम होने से सिकुड़ गए दांत, ओपीडी में हर दिन आ रहे 50 मरीज
विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी में दांत का ईलाज करते चिकित्सक। संवाद
ज्ञानपुर। ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के दंत विभाग की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिसंबर की अपेक्षा जनवरी में हर दिन 40-50 दंत रोग से पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। ज्यादा समस्या दांतों में ठंडा पानी लगना, दर्द की है। इसमें बुजुर्ग और बच्चों की संख्या ज्यादा है। जिला अस्पताल में रोजाना औसत 700 से 800 की ओपीडी होती है। ठंड के कारण ह्रदय, हड्डियों के साथ-साथ दांत के मरीज बढ़े हैं। सोमवार को ओपीडी में एक बजे तक 32 मरीज उपचार कराने आए। दिसंबर में औसत रोजाना 15 से 20 मरीज ओपीडी में आते थे।
जिला अस्पताल के डेंटल सर्जन डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि ठंड के मौसम में दांतों की समस्या (जैसे दर्द और संवेदनशीलता) इसलिए होती है, क्योंकि तापमान गिरने पर दांत सिकुड़ते हैं। इससे इनेमल में दरारें आ जाती हैं। नीचे की संवेदनशील परत (डेंटिन) उजागर हो जाती है। इससे ठंडी हवा लगने पर नसों में तेज दर्द होता है। यह समस्या बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलती है। वहीं, इन दिनों फास्टफूड के अधिक सेवन से बच्चों में भी यह दिक्कत देखने को मिलती है। बताया कि ज्यादातर लोग दर्द की दवा खाकर बीमारी को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। बताया कि मसूड़ों की बीमारी से दांतों में इंफेक्शन फैलने का डर रहता है। बिना डॉक्टरों के परामर्श से दवा नहीं खाना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
-ठंडी में ड्राई हवा से बचें
-पानी खूब पीएं
-सुबह-शाम दांतों की अच्छे से सफाई करें
-अगर दर्द हो तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं