{"_id":"6821ec28ef62063c180dbe69","slug":"teenager-dies-of-drowning-in-pond-suryabhanpur-village-incident-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तालाब में डूबने से किशोरी की मौत सूर्यभानपुर गांव की घटना, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तालाब में डूबने से किशोरी की मौत सूर्यभानपुर गांव की घटना, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Mon, 12 May 2025 06:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 12 May 2025 06:12 PM IST
सार
तालाब में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोइरौना थाना क्षेत्र के जोगापुर सूर्यभानपुर में सोमवार को तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी नीलू बिंद की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सूर्यभानपुर निवासी गौरीशंकर बिंद की बेटी नीलू हर रोज की तरह सोमवार को अपनी भैंस चराने लेकर गई थी। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में भैंस चली गई। उसे निकालने के लिए वह तालाब में गई, लेकिन गहरे पानी में जाने से डूबने लगी।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे कुछ युवकों ने उसे डूबते देखा तो परिजनों को खबर दी। ग्रामीण और परिजन उसे तालाब से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
उसके पिता मुंबई में नौकरी करते है। चार बहनों और एक भाई में वह दूसरे नंबर पर थी। थाना प्रभारी छोटक यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
