फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Team of officers threatened at Anonwadi centers, lock found hanging at many places

आोंनवाड़ी केंद्रों पर धमकी अफसरों की टीम, कई जगह लटका मिला ताला

Thu, 12 May 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Team of officers threatened at Anonwadi centers, lock found hanging at many places
ज्ञानपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत ठीक नहीं हैं। केंद्रों का सिर्फ कागजों पर संचालन हो रहा है। डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अफसरों की टीम ने जांच की तो पोल खुल गई। ज्यादातर केंद्रों पर ताला लटक मिला। अधिकारियों ने बंद केंद्रों की जांच रिपोर्ट भेज दी है। गर्भवती महिलाओं, धात्रियों, किशोरियों और बच्चों को पोषणयुक्त आहार देने के लिए जिले में 1494 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। कोरोना काल में दो साल तक केंद्र बंद रहे, लेकिन मार्च में शासन के निर्देश पर केंद्रों का संचालन शुरू किया गया। विभाग की हिदायत के बाद भी कुछ केंद्र को छोड़कर अधिकतर बंद ही रहे। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम आर्यका अखौरी ने दो दर्जन से अधिक जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया। बृहस्पतिवार को अफसरों की टीम आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंची तो विभागीय पोल-पट्टी खुल गई। निरीक्षण के लिए नामित एनआरएलएम के उपायुक्त श्यामजी ने बताया कि दानूपुर में तीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें दो बंद मिले और एक पर मात्र पांच बच्चे थे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव संग अन्य अफसरों की जांच में भी केंद्रों की स्थिति ठीक नहीं मिली। डीपीओ मंजू वर्मा ने कहा कि अधिकारियों के निरीक्षण में कई केंद्र बंद मिले हैं। ऐसे केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का मानदेय रोककर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed