फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers union picketing at DIOS office

शिक्षक संघ का डीआईओएस कार्यालय पर धरना

Sat, 16 Jul 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Teachers union picketing at DIOS office
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षक हित की मांगों को पूर्ण न होने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस को सौंपा गया। चेतावनी दी गई कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन की कई समस्याएं सालों से लंबित हैं। शासन के अधिकारियों और संगठन के बीच वार्ता हुई, लेकिन उस पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका। शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधा, वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय, पुरानी पेंशन बहाली, स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर और व्यवसायिक शिक्षक पूर्ण कालिक हों, शिक्षकों के स्थानांतरण नीति में आवश्यक संशोधन, विनियमितीकरण से वंचित तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, महिला शिक्षकों को अनुमन्य अवकाश की सुविधा, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21 यथावत रहे, सामूहिक बीमा जो 2014 में बंद की गई है उसे चालू की जाए, बोर्ड परीक्षा के पारिश्रमिक की दर सीबीएसई की तरह हो जैसी 19 मांगो का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। धरने में शिवशंकर यादव, श्रीनाथ पांडेय, अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed