फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers reached Collectorate to protest against digital attendance

Bhadohi News: डिजिटल हाजिरी के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षक

Fri, 12 Jul 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers reached Collectorate to protest against digital attendance
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी का विरोध रूक नहीं रहा है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ से जुड़े शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डिजिटलाइजेशन के निर्णय को वापस लेने सहित कई अन्य मांगों से संबंधी पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थित दर्ज करने के साथ विद्यालयों के पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन किया जाना शिक्षकों के साथ दोहरा मापदंड है। कहा कि शिक्षकों के हित की कई मांगें लंबित हैं। जिस पर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश जारी करना पूरी तरह अव्यवहारिक है। कहा कि डिजिटलाइजेशन के खिलाफ शिक्षकों का विरोध जारी रहेगा। राजबली उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, केके मौर्य, आशा सिंह, छाया पांडेय, नम्रता, माधुरी, मनोज शुक्ल, दीपेंद्र त्रिपाठी, मनोज सरोज, सुरेशचंद पांडेय व अन्य शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed