Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers protest for the restoration of the old pension scheme; submit a memorandum

Bhadohi News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 19 Nov 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest for the restoration of the old pension scheme; submit a memorandum
बीएसए कार्यालय पर धरने में ज्ञापनदेते ​शिक्षक। संवाद
पुरानी पेंशन बहाली, अनिवार्य टीईटी से राहत और लंबित पदोन्नति समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। मांगों संबंधी पत्रक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को सौंपा गया। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले दोपहर बाद पहुंचे शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की। जिला संयोजक धीरेंद्र यादव और जिला सह संयोजक अरूण कुमार पांडेय ने कहा कि एक अप्रैल 2005 और उसके बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई है। जो जोखिम भरा है। इसलिए पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। इसके साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति करने, शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच को स्पेशल टास्क फोर्स से कराने के निर्णय को वापस लेने, 2020 में नियुक्त शिक्षकों को कराए जा रहे ब्रिज कोर्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की बाध्यता हटाने सहित अन्य मांग की। कहा कि संगठन शिक्षक सम्मान और सेवा सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। इस मौके पर ओम प्रकाश मिश्रा, डाॅ.प्रमोद मिश्र, सूबेदार यादव, रविंद्र पांडेय, अरविंद उपाध्याय, योगेश, नवनीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed