फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teacher eligibility test exercise started, team formed

शिक्षक पात्रता परीक्षा की कवायद शुरू, टीम गठित

Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test exercise started, team formed
जिले में 23 जनवरी को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी एक बार फिर नए सिरे से शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित 19 केंद्रों की जांच के लिए एसडीएम, तहसीलदार और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों की टीम गठित कर दी गई है। एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर की पात्रता परीक्षा के लिए जिले में दो पालियों के लिए 19 केंद्र बनाए गए थे। 28 नवंबर को तिथि निश्चित की गई थी। परीक्षा को लेकर तैयार पेपर और उत्तर पुस्तिका भी बांट दिया गया था लेकिन पेपर लीक हो जाने के बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। प्रदेश स्तर पर शिकायत मिली कि शिक्षक पात्रता की परीक्षा के लिए मनमानी तरीके से केंद्र बना दिया गया था। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी परीक्षा केंद्रों की एक बार फिर जांच कराने की निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित तहसील के एसडीएम और तहसीलदार के अलावा राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की संयुक्त टीम बनाई है। परीक्षा केंद्रों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। जांच में परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध सुविधा, सीसीटीवी कैमरा आदि की जानकारी ली जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि 23 जनवरी को दुबारा परीक्षा की तिथि तय की गई है। नए सिरे से केंद्रों का निर्धारण कर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed