फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Target to vacate corona vaccine to five lakh people in four phases

चार फेज में पांच लाख लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य

Thu, 10 Dec 2020 04:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Target to vacate corona vaccine to five lakh people in four phases
कोरोना वैक्सीन को लेकर सीएमओ दफ्तर कें चिकित्सकों से मंत्रणा करतीं सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह दाएं। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोविड-19 के रोकथाम के लिए तैयार वैक्सीन जिले में चार फेज में करीब पांच लाख लोगों को लगाई जाएगी, हालांकि पहले फेज में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। इसके लिए सरकारी और निजी अस्पतालों के 5280 स्वास्थ्यकर्मियों की सूची शासन को भेजी गई है। कोरोना वैक्सीन आने से पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। मधुमेह, हृदय रोग समेत अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को चिह्नित करने के लिए आशा और एएनएम गांव-गांव सर्वे करेंगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से पूरा विश्व प्रभावित हुआ है। जिले में अब तक 2130 से अधिक संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण को रोकने के लिए तैयार टीका अभी जिले में नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो चुकी है। पहले फेज में टीकाकरण के लिए 30 सरकारी अस्पतालों के 4198 स्वास्थ्यकर्मी, जबकि 115 निजी अस्पतालों के 1079 चिकित्सक, स्टाफ नर्स, कर्मचारी शामिल हैं। करीब 5280 स्वास्थ्यकर्मियों का डाटा कोविन वेबसाइट पर डाल दिया गया है। विभाग को अभी निजी अस्पतालों की पूरी सूची नहीं मिली है।
विज्ञापन

सीमएओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि चार फेज में कोरोना वैक्सीन लगेगा। पहले फेज में स्वास्थ्यकर्मी, दूसरे फेज में पुलिस के जवान, मीडियाकर्मी, तीसरे फेज में 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति और चौथे फेज में 50 साल से कम उम्र के बीमार व्यक्ति शामिल हैं जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के पास मधुमेह, हृदय रोग, हाइपरटेंशन जैसे गंभीर रोग के तीन से चार हजार मरीज चिह्नित हैं, लेकिन इनकी संख्या अधिक है। इसके लिए 1285 आशा और 211 एएनएम को लगाकर गांव-गांव सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में बीमारी से ग्रसित लोगों को चिह्नित कर टीका लगाया जाएगा। उन्होंने अनुमान जताया कि चार चरणों में करीब पांच लाख लोगों को कोरोना का टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed