{"_id":"67dc6c45806e8fff050ebf9a","slug":"taps-are-dry-hand-pumps-are-also-without-water-how-will-passersby-quench-their-thirst-in-summer-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-123765-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सूखीं टोटियां, हैंडपंप भी बेपानी, गर्मी में कैसे बुझेगी राहगीरों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सूखीं टोटियां, हैंडपंप भी बेपानी, गर्मी में कैसे बुझेगी राहगीरों की प्यास
विज्ञापन
जिले में गर्मी दस्तक दे चुकी है। ऐसे में सार्वजनिक जगहों के बदहाल पेयजल संसाधन आने वाले दिनों में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ाएंगे। रेलवे स्टेशनों पर लगे हैंडपंप सूख चुके हैं तो निकायों में लगे आरओ वाॅटर कूलर जवाब दे चुके हैं।
जिनकी मरम्मत कराई जानी है। नल की टोटियाें के पानी सूख चुके हैं। ऐसे में गर्मी के दिनों में हलक तर करने के लिए लोगों को भटकना पड़ेगा। उनके पास बोतल बंद पानी के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
जिले में गर्मी ने अभी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के शुरूआती दिनों से ही तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंचने लगा है। मौसम विज्ञानी इस साल रिकाॅर्ड गर्मी पड़ने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में गर्मी से पहले जिले में पेयजल संसाधनों की क्या स्थिति रहेगी, इसकी हकीकत जानने के लिए अमर उजाला ने जिले के स्टेशनों के साथ सार्वजनिक जगहों पर पेयजल संसाधनों की पड़ताल की।
जहां जिले के तीन प्रमुख स्टेशनों पर लगे नलों की टोटियां टूटी दिखी। वहीं नलों के पास गंदगी और साथ स्टेशन के हैंडपंप भी सूखे मिले।