फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tanker will go to IOCL depot after final report

फाइनल रिपोर्ट आने पर आईओसीएल डिपो जाएगा टैंकर

Sat, 16 Jul 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tanker will go to IOCL depot after final report
ज्ञानपुर/वहिदानगर। ऊंज थाना क्षेत्र के मंगापट्टी में एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को 12 बजे रात तक ऑपरेशन अधिकारियों ने जांच कर रिपोर्ट डिपो मुगलसराय और जोनल कार्यालय लखनऊ भेज दी है। अब जोनल कार्यालय की फाइनल रिपोर्ट आने पर ही टैंकर मुगलसराय आईओसीएल डिपो जा सकेगा।
विज्ञापन

अभोली क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह ने बुधवार को देर शाम जय प्रकाश पेट्रोल पंप पर छह हजार लीटर डीजल और छह हजार लीटर पेट्रोल उतारने आए चालक-खलासी को तेल चोरी के मामले में रोक लिया था। मामला तूल पकड़ने पर सेल्स अधिकारी उमाशंकर यादव ने पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को जांच शुरू कर दी। जांच में आई तकनीकी पेच को सुलझाने के लिए ऑपरेशन टीम को जानकारी दी। शुक्रवार को लगभग 12 घंटे विलंब से आई ऑपरेशन टीम ने 12 बजे रात तक जांच कर रिपोर्ट मुगलसराय डिपो और जोनल कार्यालय लखनऊ भेज दिया। ऑपरेशन जांच अधिकारी चंद्रहास कुमार ने बताया कि चालक-खलासी के पास कोई कागजात नहीं मिले हैं। वेल्डिंगयुक्त ओटीपी लॉक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। टैंकर को खाली कराकर मंगापट्टी स्थित जयप्रकाश के पेट्रोल पंप पर खड़ा कराया गया है जो फाइनल रिपोर्ट पर ही कहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed