फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   talent belongs to no one

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती

Sat, 28 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
talent belongs to no one
भदोही। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। वह अपना मुकाम ढूंढ ही लेती है। ऐसे तमाम उदाहरण है जब जमीन से छोटी सी शुरुआत कर प्रतिभाओं ने गगन को छुआ है। भदोही जनपद में भी ऐसे प्रतिभाओं की कमी नहीं है। भदोही ब्लॉक के ग्राम मूंसी बृजराजपुर निवासी अनिल राय के बेटे प्रशांत उर्फ मोनी राय इन दिनों बॉलीवुड में अपने अभिनय कला से न केवल सिने प्रेमियों का बल्कि निर्माता निर्देशकों का ध्यान खींच रहे हैं। 34 वर्षीय प्रशांत ने स्कूली शिक्षा गांव में ही की। 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई मानिकपुर स्थित जीबी पंत कॉलेज से करने के बाद वाराणसी के एक संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशंस में स्नातक किया। लेकिन कंप्यूटर एप्लीकेशंस की डिग्री उनका करियर नहीं बना पाई, क्योंकि उनका मन तो अभिनय में लगा था। उनकी यही सोच वर्ष 2009 में उन्हें मुंबई खींच ले गई। लगभग 4 वर्ष के प्रारंभिक संघर्ष के बाद 2013 में आखिरकार उन्हें नाना पाटेकर के साथ फिल्म छब्बीस ग्यारह में ब्रेक मिल गया। इसमें अपने अभिनय के बल पर उन्होंने विक्रम भट्ट जैसे नामी निर्माता-निर्देशक का ध्यान खींचा और सुशांत सिंह के साथ हेट स्टोरी-2 में नेगेटिव रोल मिला। इसके बाद उन्हें काफी जाना जाने लगा। इसी बीच वर्ष 2016 में उन्हें भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान धोनी पर बनी फिल्म एमएस धोनी में भी किरदार करने का मौका मिला। जिससे उनके पांव फिल्म इंडस्ट्री में जमने लगे। फिल्मों के साथ साथ उन्हें टीवी सीरियलों के भी ऑफर आने लगे तो काफी सोच विचार के बाद उन्होंने सीरियल में भी काम करना शुरू कर दिया। वर्तमान में वे लाडो-2, सितारा (कलर्स), सरस्वती चंद्र (स्टार प्लस), चंद्रकांता (एंडटीवी), संतोषी माता-2 (स्टार वन), महादेव (लाइफ ओके) में जैसी सीरियलों के माध्यम से अपने अभिनय कौशल का लोहा मनवा चुके हैं। इन दिनों घर आए प्रशांत ने कहा एक दो अच्छी वेब सीरीज फ्लोर पर हैं। जिनमें काफी चैलेंजिंग भूमिकाएं हैं। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी उन्होंने नाम कमाया है सब घर परिवार के उत्साहवर्धन के चलते है। क्योंकि घर से सहयोग न मिला होता तो आज यहां तक न पहुंच पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed