फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Take strict action against criminals: DM

अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करें :डीएम

Sun, 06 Sep 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Take strict action against criminals: DM
पुलिस लाइन के सभागार में क्राइम मीटिंग करते डीएम-एसपी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने रविवार को संयुक्त रूप से पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा की। डीएम ने सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करें। आपराधिक किस्म के लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तार करें।
विज्ञापन

उन्होंने टॉप टेन अपराधियों को जेल भेजने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। सभी क्षेत्राधिकारी थाने की रिपोर्ट प्रतिदिन अपडेट करें। लंबित विवेचना का निस्तारण करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, किसी भी प्रकार के विवाद पर तात्कालिक कार्रवाई के लिए भी हिदायत दी । थानाध्यक्षों को ताकीद किया कि अराजकतत्वों पर निगरानी, हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने, महिला संबंधी अपराधों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, रात में प्रमुख संस्थानों, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। एसपी रामबदन सिंह ने आगामी पर्व को शांति पूर्वक ढंग से मनाने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा। इस मौके पर एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा, सीओ औराई लेखराज सिंह अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed