फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Take action by identifying big defaulters in tehsils: DM

तहसीलों में बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई करें: डीएम

Fri, 07 Jul 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Take action by identifying big defaulters in tehsils: DM
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन प्रत्येक तहसीलों में से 10-10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर वसूली का लक्ष्य बढ़ाएं। इस दौरान आबकारी, परिवहन, खनन, मंडी सचिव, खाद्य सुरक्षा, बाटमाप तौल, अवैध मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड, उर्वरक की अवैध बिक्री नहीं होगी। उन्होंने प्रवर्तन टीम गठित कर अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बताया कि खान विभाग में माइन मित्रा पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले ही मिट्टी का खनन कर पाएंगे। वहीं श्रम विभाग ईट भट्ठों पर कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीयन संख्या बढ़ाने का कार्य किया जाए। उन्होंने मंडी सचिव को गेहूं समेत अन्य खाद्य सामानों का भंडारण रोककर बकाया शुल्क वसूलने का निर्देश दिया। कहा कि पेट्रोल पंप, राइस मिल, शराब की दुकानों, गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा विद्युत विभाग बकाये राजस्व की वसूली के साथ आपूर्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने की दिशा में कार्य करें। कहा कि एंटी भू माफिया टीम अवैध कब्जा, अतिक्रमण को रोकने की दिशा में कार्य करें। वहीं लंबित वादों के त्वरित निस्तारण में लापरवाही न बरती जाएं। कहा कि अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण आवंटन, चकमार्ग, सार्वजनिक उपयोग की भूमि, पोखरों पर अतिक्रमण नहीं मिलने चाहिए। बैठक में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एडीएम एसएन सिंह, एसडीएम आकाश कुमार, तहसीलदार विजय यादव, सुनील कुमार समेत विभाग प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed