फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Take a dizzying procession voice

जुलूस निकालकर बुलंद की आवाज

Tue, 16 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Tue, 16 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
Take a dizzying procession voice
वामपंथी दलों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आह्वान पर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय नौजवान सभा, बीड़ी कामगार संगठन, आल इंडिया इंसाफ कमेटी के बैनर
विज्ञापन


 तले मजदूरों ने सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर जनसभा किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन सहायक श्रमायुक्त             को सौंपा।
विज्ञापन



भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, भारतीय खेत मजदूर यूनियन के भुलाल पाल के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में मजदूर पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुरानी कलेक्ट्रेट से जुलूस की शक्ल में शीतल पाल त्रिमुहानी पर
विज्ञापन
विज्ञापन


 नारेबाजी करते हुए गए। प्रमुख मांगों में विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ कार्यवाही, विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पूजी निवेश पर रोक, केंद्र सकरार द्वारा श्रम कानूनों को बदलने पर रोक, किसानों, मजदूरों को 55 साल के बाद तीन हजार प्रतिमाह पेंशन


 सहित 10 प्रमुख मांगे रही। जनसभा में इजहार खां, जमीला बेगम, इंद्रू प्रकाश पांडेय, ओम प्रकाश यादव, आजाद हुसैन, शिव कुमार यादव, रामसजीवन, पारसनाथ बिंद, सिद्धनाथ राजभर, प्रेमचंद्र, शोभनाथ गौतम, अमरावती देवी, शाहजहां बेगम, हलीमुन बेगम, इनरावती देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed