फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tableaux became the center of attraction, Jai Hanuman was celebrated

Bhadohi News: झांकिया बनीं आकर्षण का केंद्र, जय हनुमान की मची धूम

Tue, 03 Sep 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tableaux became the center of attraction, Jai Hanuman was celebrated
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार को परंपरागत तरीके और धूमधाम से निकला गया। जुलूस में देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मानस मंदिर और यूनाइटेड क्लब की ओर से हाथी, घोड़े, ऊंटों व गाजे-बाजे के साथ सुसज्जित जुलूस में हनुमान जी की मनोरम झांकी सजाई गई। पारंपरिक लोक नृत्य और गीत- संगीत की घूम रही। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं की टोली समा बांध रही थी। लोग जय हनुमान के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हैरतंगेज खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जुलूस का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। मानस मंदिर प्रांगण से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने जुलूस का शुभारंभ किया। मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, राजेश वर्मा, विनोद जायसवाल, उपेंद्र मिंटू रहे। जबकि पूर्व सांसद सकलदीप राजभर, धनंजय कन्नौजिया, दुर्गा प्रसाद मधु, सन्नी जायसवाल, प्रशांत कुमार मौजूद रहे। करीब एक किलोमीटर लंबा जुलूस मुख्य मार्ग, त्रिमुहानी, बस स्टेशन आदि स्थानों का भ्रमण किया।
विज्ञापन




सुरक्षा के थे सख्त इंतजाम



बेल्थरारोड। महावीरी झंडा जुलूस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए चार सीओ, 13 इंस्पेक्टर, पांच क्राइम इंस्पेक्टर, 217 आरक्षी, 27 महिला आरक्षी, पांच ट्रैफिक पुलिस, एक प्लाटून पीएसी के अलावा फायर ब्रिगेड, अश्रुगैस दस्ता मौजूद रहा। जुलूस के चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगहबानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed