फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Syllabus to be completed by January 10; preparations for pre-board exams to begin from the 18th.

Bhadohi News: 10 जनवरी तक पूरा होगा पाठ्यक्रम, 18 से प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी

Fri, 30 Oct 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Syllabus to be completed by January 10; preparations for pre-board exams to begin from the 18th.
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। मुख्य परीक्षा से पहले जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए 10 जनवरी तक कक्षा 10 और 12 का पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्री-बोर्ड के जरिये विद्यार्थियों की तैयारी परखी जाएगी, ताकि मुख्य परीक्षा से पहले उनकी कमजोरियों को दूर किया जा सके।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जनवरी से प्रस्तावित हैं। वहीं, लिखित परीक्षाएं 18 जनवरी से कराई जानी हैं। इसके बाद पांच से 24 फरवरी तक मुख्य बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को प्री-बोर्ड के परिणाम के आधार पर अपनी तैयारी सुधारने और विषयवार दोहराव का अवसर मिलेगा। विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों को विद्यार्थियों की तैयारी पर विशेष ध्यान देने और कठिन विषयों को दोबारा समझाने की जरूरत बताई गई है। प्री-बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के प्रारूप, समय प्रबंधन और उत्तर लिखने के तरीके का अभ्यास मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि निदेशालय की तरफ से सभी शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं कि प्री बोर्ड की परीक्षाएं समय से निस्तारित कर ली जाएं। जिले में हाईस्कूल में 83,026 और इंटर में 79,176 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed