फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Swamp became the Pipa bridge route, vehicles were stuck

दलदल बने पीपा पुल मार्ग,फंसते रहे वाहन

Tue, 18 May 2021 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Swamp became the Pipa bridge route, vehicles were stuck
लालानगर। लगभग तीन माह पूर्व प्रमुख गंगा घाट रामपुर और धनतुलसी-डेंगुरपुर बने पीपा पुल को जोड़ने वाले मार्ग दलदल हो चुके हैं वाहनों चालकों समेत पैदल, साइकिल, बाइक वालों की मुश्किलें बढ़ा दिया है। गंगा आर-पार होने पहुंच रहे यात्रियों ने लोक निर्माण विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दिया है कि पुल मार्ग का समतलीकरण कराकर चकरप्लेट नहीं बिछवाया जा सका तो एक्सईएन के खिलाफ आवाज उठाने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में यात्री सुरेश कुमार, कमलेश, मानबहादुर, कैलाश आदि ने आरोप लगाया है कि विभाग के उक्त पुल निर्माणकाल से लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। कहीं पीपे कमी तो चकर प्लेट, सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाने में मानक की अनदेखी के बीच ही आवागमन के लिए पुल को खोल दिया गया। हवा चलने पर पीपों के हिचकोले मारने और पीपे के ऊपर लगी लकड़ियों के जर्जर होने का खामियाजा गंगा में गिर कर भुगतना पड़ता है। हल्की बारिश से पुल के दोनों को जोड़ने वाले मार्गों की हालत दयनीय होने से चल पाना मुसीबतों के समान नजर आता है।
विज्ञापन

इस क्रम में सोमवार की देर रात से अगले दिन मंगलवार की सुबह तक हुई झमाझम बारिश का पानी पुल मार्ग से होकर गंगा में पहुंचाने की सुविधा आवागमन में रुकावट का कारण बनी। घाटों के आस-पास रहने वालों को गंगा स्नान, शादी समारोह में आने-जाने वाले निजी, सवारी वाहन, दूध, सब्जी के व्यापारियों को दलदल बने मार्ग पर काफी देर तक फंसने के बाद आगे बढ़ना भारी पड़ रहा है। पुल की देखरेख करने वाले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी हालात से परिचित होने के बावजूद अभी तक न मार्ग पर रेत डलवाने की पहल कर सके हैं न चकर प्लेट बिछाने की। नाराजगी जताई कि इसी तरह की अनदेखी जारी रही तो घाट तक पहुंचना पहाड़ नजर आएगा। इस संबंध में एक्सईएन लोक निर्माण हीरामणि वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण रेत युक्त मिट्टी में पानी का दबाव बढ़ने पर समस्या आई है। देखभाल के लिए तैनात कर्मचारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed