Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Survey of 52 bigha pond done revenue team investigated

Bhadohi News: 52 बीघा तालाब का हुआ सर्वे, राजस्व टीम ने की जांच, बढ़ी गहमागहमी, अतिक्रमण पर होगी सख्ती

Mon, 12 May 2025 07:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 12 May 2025 07:30 PM IST
सार

तालाब पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की सख्ती दिखाई दे रही है। एसडीएम की मौजूदगी में राजस्व टीम ने जांच की और इस दौरान गहमागहमी रही। तीन हल्के में लेखपाल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है और संदेश साफ है अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
Survey of 52 bigha pond done revenue team investigated
राजस्व टीम जांच करने पहुंची - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुरियावां नगर के ऐतिहासिक 52 बीघा तालाब पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को एसडीएम अरूण गिरी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सर्वे किया। इसको लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। तीन दिन में हल्का लेखपाल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन


बावन बीघा तालाब के चारो तरफ अतिक्रमण हो गया है। जिसको लेकर लगातार शिकायतें की जाती हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। पिछले दिनों डीएम कार्यालय में की गई शिकायत पर सोमवार को राजस्व टीम तालाब पर पहुंची। एसडीएम के अलावा सीओ एके मिश्रा, थाना प्रभारी अजीत श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल रजनीश बघेल, कानूनगो आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान तालाब पर अतिक्रमण का सर्वे किया गया। राजस्व टीम ने इस दौरान एक मजार की जमीन की पैमाइश भी किया। इसके पूर्व उच्च न्यायालय के निर्देश पर अधिकारियों की मौजूदगी में चकगुमानी गांव में सीमांकन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed