फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Survey of 303 houses, symptoms found in three

303 घरों का सर्वे, तीन में मिले लक्षण

Tue, 19 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Survey of 303 houses, symptoms found in three
औराई। जिले में आठवें कोरोना संक्रमित के गांव मटकीपुर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेरा डाल दिया। 303 घरों का सर्वे कर 1350 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें तीन लोगों में लक्षण मिलने पर उनके स्वैब को जांच के लिए भेजा गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

सोमवार को मटकीपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमित को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। मंगलवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. अशफाक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। जिस प्राथमिक विद्यालय में संक्रमित रूका था उसे सैनिटाइज किया गया और उसके बाद कई टीमें लगाकर गांव के 303 घरों का सर्वे कर 1350 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

गांव में तीन लोग ऐसे मिले जिन्हें सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत मिली। ऐहतियात के तौर पर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। गांव में तैनात पुलिस के जवान बाहर से आने वाले व्यक्तियों को मटकीपुर में नहीं जाने दिए। डॉ.अशफाक ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले प्रवासियों में कोई लक्षण नहीं दिखा। पांच दिन इंतजार किया जाएगा। कोई लक्षण दिखेगा तो सैंपल जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed