फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Suriyawan tops in cleanliness ranking, Gopiganj lags behind

Bhadohi News: स्वच्छता की रैकिंग में सुरियावां अव्वल, गोपीगंज फिसड्डी

Fri, 18 Jul 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Suriyawan tops in cleanliness ranking, Gopiganj lags behind
ज्ञानपुर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय रैकिंग में सुरियावां नगर पंचायत सभी नगर पंचायतों का अव्वल रहा है। वहीं, सातों निकायों में गोपीगंज नगर पालिका सबसे फिसड्डी है। सात नगर निकायों में से चार निकायों को सात हजार से ऊपर का स्कोर मिला है। वहीं, तीन निकायों का स्कोर छह हजार से ऊपर है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल नगरीय निकायों की रैकिंग जारी की जाती है। शासन की ओर से निकायों का 15 बिंदुओं पर मूल्यांकन कराया जाता है। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कनेक्शन, साफ-सफाई, एमआरएफ सेंटर का संचालन और अन्य बिंदु शामिल हैं। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की रैकिंग जारी होने के बाद जिले की निकायों ने भले ही बीते साल की अपेक्षा सुधार की है, लेकिन जिले में सबसे अच्छी रैकिंग सुरियावां नगर पंचायत को मिली है। सुरियावां का प्रदेश में 258वां स्थान और 7585 अंक प्राप्त हुए हैं। नई बाजार नगर पंचायत 7518 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 301वां स्थान प्राप्त किया। वहीं 7355 अंक के साथ खमरिया नगर पंचायत प्रदेश में 340वां स्थान, घोसिया नगर पंचायत 7222 अंक के साथ प्रदेश में 386वें स्थान, भदोही नगर पालिका 6647 अंक के साथ प्रदेश में 527वें स्थान, 6644 अंक प्राप्त कर ज्ञानपुर नगर पंचायत प्रदेश में 528वें स्थान और 6339 अंक के साथ गोपीगंज जिले में सबसे आखिरी स्थान और प्रदेश में 598वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


ओडीएफ में फेल ज्ञानपुर, ओडीएफ प्लस प्लस में शामिल हुए चार निकाय

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की डीपीएम नेहा कपूर ने बताया कि बीते साल की अपेक्षा इस साल जिले के नगर निकायों में बेहतर सुधार हुआ है। जिले की चार नगर निकाय ओडीएफ प्लस प्लस की श्रेणी में शामिल हैं। जिसमें भदोही, गोपीगंज, खमरिया और घोसिया है। वहीं ओडीएफ प्लस की श्रेणी में नई बाजार और सुरियावां और ज्ञानपुर ओडीएफ श्रेणी में है। बताया कि निकायों में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियानों से परिवर्तन आ रहे हैं। हालांकि, अभी और सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों की जिले में रैकिंग
निकाय - जिले में रैंक - प्रदेश में रैंक
सुरियावां - 1 - 258
नईबाजार - 2 - 301
खमरिया - 3 - 340
घोसिया - 4 - 386
भदोही - 5 - 527
ज्ञानपुर - 6 - 528
गोपीगंज - 7 - 598
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed