फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Supply restoration offers a complete solution day

आपूर्ति बहाली की भेंट चढ़ा संपूर्ण समाधान दिवस

Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Supply restoration offers a complete solution day
आपूर्ति बहाली की भेंट चढ़ा संपूर्ण समाधान दिवस
विज्ञापन

फोटो:
ज्ञानपुर/औराई। बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल के कारण दो दिनों से बदहाल बिजली आपूर्ति की भेंट मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस चढ़ गया। औराई तहसील में डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसडीएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, लेकिन दोनों अफसर बिजली बहाली में लगे रहे। इस दौरान कुल 54 मामले आए, जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। तहसीलदार मृत्युंजय सिंह फरियादियों की फरियाद सुनकर उन्हें आश्वासन दिए। औराई तहसील गेट पर समधा खास के बलीपुर गांव के लोगों ने चकरोड पर हुए अतिक्रमण को लेकर विरोध जताया। तहसीलदार के आश्वासन पर लोग शांत हुए। वहीं दूसरी ओर ज्ञानपुर तहसील में तहसीलदार देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां आए कुल 40 मामलों में दो का निस्तारण हो सका। एसडीएम ज्ञान प्रकाश उपकेंद्रों पर बिजली आपूर्ति बहाली की व्यवस्था संभाले में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed